बड़ा फैसला: कमलनाथ सरकार में हुई यह नियुक्तियां शिव’राज’ में निरस्त

बड़ा फैसला: कमलनाथ सरकार में हुई यह नियुक्तियां शिव’राज’ में निरस्त

भोपाल| कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पूर्व की कमलनाथ सरकार (Kamalnath government) के फैसलों पर कैंची चलना शुरू हो गया है| सरकार ने शासकीय कॉलेजों में जनभागीदारी समितियों के अध्यक्षों की नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है| कमलनाथ सरकार ने अपने अंतिम दिनों में जनभागीदारी समितियों के अध्यक्षों की सूची जारी की थी|

सरकारी कॉलेजों के जनभागीदारी अध्यक्षों को हटाते हुए जनभागीदारी समितियों को भंग कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है| आदेश में कहा गया है प्रदेश के समस्त शासकीय/स्वशासी महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर किये गए मनोयन तत्काल प्रभाव से निरस्त किये जाते हैं|

बता दें कि कांग्रेस सरकार में अध्यक्षों की नियुक्ति पर बवाल भी हुआ था| कई विधायक और कांग्रेस नेताओं को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया था जिसको लेकर सवाल उठे थे| इन समितियों को भंग करने के बाद अब विभाग नये सिरे से प्रदेशभर के करीब 516 कालेजों में समितियों को स्थापित करेगा। इसमें कई भाजपा नेताओं को एडजस्ट करने की तैयारी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews