अब तीन घरों तक सीमित होगा कंटेनमेंट एरिया, 5 दिन में फ्री होगा क्षेत्र

अब तीन घरों तक सीमित होगा कंटेनमेंट एरिया, 5 दिन में फ्री होगा क्षेत्र

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) पर कुछ हद तक नियंत्रण हो रहा है| हालाँकि नए मामले अभी भी सामने आ रहे है| लॉकडाउन के दौरान लगी रोक में भी अब अब धीरे धीरे सरकार रियायत दे रही है| वहीं प्रदेश में अब संक्रमण रोकने के लिए बनाए जाने वाले कंटेनमेंट जोन (Containment-Zone) का दायरा सिर्फ तीन घरों तक रहेगा। इसकी अवधि भी 21 दिन नहीं रहेगी। गृह व लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर कंटेंनमेंट एरिया क्षेत्र को फिर से परिभाषित करने पर सहमति बनी है। अब किसी क्षेत्र को 21 दिनों के लिए कंटेनमेंट एरिया नहीं बनाया जायेगा।

कोरोना पॉजिटिव प्रकरण सामने आने के बाद संबंधित के घर के दोनों ओर के एक-एक घर को मिलाकर कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। पहला सर्वे होने के बाद दूसरा पांच दिन बाद होगा। इसमें यदि कोई और कोरोना पॉजिटिव प्रकरण सामने नहीं आता है तो कंटेनमेंट जोन खोल दिया जाएगा।

घनी बस्ती को लेकर कंटेनमेंट जोन बनाने के मामले में निर्णय स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से जिला प्रशासन करेगा। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि संभाग आयुक्त और कलेक्टरों के साथ हुई बैठक में कंटेनमेंट जोन को नए सिरे से परिभाषित करने का विषय आया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews