#Lockdown के फैसले का विरोध, कांग्रेस MLA बोले- ‘त्योहारों पर लॉकडाउन लगाना गलत’

#Lockdown के फैसले का विरोध, कांग्रेस MLA बोले- ‘त्योहारों पर लॉकडाउन लगाना गलत’

भोपाल| राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा 24 जुलाई से दस दिन का लाॅक डाउन लगाया जा रहा है। इस दौरान न तो कोई भोपाल में प्रवेश कर पाएगा और ना ही यहां से बाहर जा सकेगा। त्योहारों के बीच लॉकडाउन लगाने के सरकार के फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है| कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि कोरोना का डर दिखाकर बेवजह त्योहारों पर लॉक डाउन लगाना ठीक नहीं है| बिना जनप्रतिनिधियों से चर्चा के लिए गए इस फैसले का वे विरोध करते है|

विधायक मसूद ने वीडियो जारी कर कहा कि यह सरकार का एकतरफा फैसला है, इसमें किसी भी जनप्रतिनिधि से चर्चा नहीं की गई| त्योहारों के समय लॉकडाउन लगाना गलत फैसला है, वे इसकी निंदा करते हैं| आरिफ मसूद ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री से इस समबन्ध में मुलाकात की थी, फ़ोन पर चर्चा की और पत्र भी लिखे, इसके बावजूद एकतरफा निर्णय हुआ| वे इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे|

वहीं उन्होंने कहा कि कुर्बानी को रोकने का प्रयास किया गया है, कुर्बानी हर हाल में मध्य प्रदेश में होगी| उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस फैसला का खुलकर विरोध करें|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews