एटीएम में पैसे निकालने आया व्यक्ति, जाते हुए ले गया सैनेटाइजर की बॉटल, वीडियो वायरल

एटीएम में पैसे निकालने आया व्यक्ति, जाते हुए ले गया सैनेटाइजर की बॉटल, वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संक्रमण (Corona) से बचाव के लिए जो तीन बातें सबसे महत्वपूर्ण है, उनमें डिस्टेंसिंग (Distancing), मास्क (Mask) और सैनेटाइजर (Sanitizer ) शामिल है। कोरोना से बचने के लिए हर जगह सैनेटाइजर लगाए गए हैं ताकि लोग अपने हाथों को सैनेटाइज कर सके। लेकिन कई लोग बजाय अपने हाथ साफ करने के, सैनेटाइजर पर ही हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसा ही एक सीसीटीवी वीडियो (video viral) इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एटीएम (ATM) में पैसा निकालने आया व्यक्ति जाते जाते सैनेटाइजर की बॉटल अपने साथ ले गया।

कोरोना आपदा को अवसर बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई के पुलिस को नरोत्तम ने दिये निर्देश

इसी वीडियो में देख सकते हैं कि एक व्यक्ति एटीएम में पैसे निकालने आया है। पैसे निकालने के बाद जाते जाते वो वहां लगी सैनेटाइजर की बॉटल निकालता है और अपने बैग में रख लेता है। इस दौरान उस शख्स को पता है कि वहां सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन उसे किसी बात का डर नहीं। इसी वीडियो को शेयर करते हुए आईपीएस दीपांशु काबरा (IPS Dipanshu kabra) ने लिखा है कि ‘ये क्लेप्टोमैनियाक है। देश में लाखों ATM है। इन मूर्खों से सैनेटाइजर बचाने के लिए हर ATM में 200-300 का पिंजड़ा लगाना पड़े तो सैंकड़ों करोड़ रूपये इसी में लगेंगे। आपके मर्यादित आचरण से ये पैसे बचते और आपकी भलाई में ही लगते, खैर..।’ ये वीडियो अब वायरल है, लेकिन इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए दिखाना हमारा उद्देश्य नहीं है। हम ये बताना चाहते हैं कि अगर इसी तरह लोग अलग अलग स्थानों से सैनेटाइजर चुराने लगें, तो पब्लिक प्लेस पर संक्रमण से बचने का एक बड़ा हथियार गायब हो जाएगा। एक सैनेटाइजर की बॉटल कई लोगों को संक्रमण से बचा सकती है, इसीलिये इस तरह की हरकतों पर लगाम लगाना जरूरी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews