क्यों वायरल हो रही सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री की यह फोटो, कांग्रेस बोली ‘क्या इसी सम्मान के लिए धोखा दिया’

क्यों वायरल हो रही सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री की यह फोटो, कांग्रेस बोली ‘क्या इसी सम्मान के लिए धोखा दिया’

भोपाल| उपचुनाव (By-election) को लेकर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सियासत का पारा चढ़ा हुआ है| हर एक बयान और तस्वीरें सियासी मुद्दा बन रही हैं| सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है| जिसमे कांग्रेस (Congress) छोड़ भाजपा (BJP) में आये सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी (Prabhuram Choudhary) के लिए टेबल पर ‘डिस्पोजल थाली’ लगी है, जबकि भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी स्टील की थाली में भोजन कर रहे हैं| इस फोटो में पूर्व मंत्री व सिलवानी विधायक रामपाल सिंह, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा भी मौजूद हैं| कांग्रेस इसको बीजेपी की दलित विरोधी मानसिकता बता रही है| यह फोटो कांग्रेसियों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा जा रहा है|

दरअसल, सोशल मीडिया पर सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री की एक फोटो को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को निशाने पर लिया है| मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर इस फोटो को शेयर करते हुए सवाल किया गया है कि क्या इसी सम्मान के लिए वे बीजेपी में गए| कांग्रेस ने लिखा- ‘तस्वीर शर्मसार करती है: अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले पूर्व मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी को भाजपा के संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी के साथ जब खाना परोसा गया तो प्रभुराम चौधरी के लिये डिस्पोजेबल का उपयोग कर अपमानित किया गया। इसी सम्मान की भूख में जनता को धोखा दिया’|

बता दें कि प्रभुराम चौधरी कमलनाथ सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री थे| पिछले दिनों हुए सियासी घटनाक्रम के दौरान उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में इस्तीफ़ा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी| साँची विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उन्हें टिकट दे सकती है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews