मप्र में रिकार्ड तोड़ रहा कोरोना, 921 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 9 हजार पार

मप्र में रिकार्ड तोड़ रहा कोरोना, 921 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 9 हजार पार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है| गुजरते समय के साथ सभी रिकॉर्ड टूट रहे हैं| आम आदमी से लेकर नेताओं तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं| इस बीच प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का बड़ा विस्फोट (Corona Blast) हुआ है| पिछले 24 घंटों में 921 नए पॉजिटिव मिले हैं| जबकि 10 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो गई।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 15731 सैंपल की जांच की गई। जिसमे 92 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 14810 सैंपल नेगेटिव और 921 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इन्हे मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 33535 हो गई है|

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 मरीजों की मौत हो गई। इन्हे मिलाकर मौत का आंकड़ा अब 886 पर पहुँच गया है| 581 मरीज डिस्चार्ज किए गए। स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 23550 हो गई है| प्रदेश में अब एक्टिव केस 9099 हो गए हैं|

भोपाल इंदौर के अलावा ग्वालियर, जबलपुर और बड़वानी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज प्रदेश के 45 जिलों में पॉजिटिव पाए गए। भोपाल में 158 ग्वालियर में 129 इंदौर में 107 नए मरीज सामने आये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews