सीएम चाचा पर सासंद भतीजे को उपकृत करने का आरोप

सीएम चाचा पर सासंद भतीजे को उपकृत करने का आरोप

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) के पुत्र और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ (Nakulnath) को गुपचुप Y+ सुरक्षा दिए जाने का मामला सामने आया है| इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं| वरिष्ठ आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे (Ajay Dubey) ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि सांसद नकुलनाथ को Y+ सुरक्षा की जरूरत क्यो है ? अन्य सांसदों को तो ऐसी सुरक्षा उपलब्ध नहीं है|

कांग्रेस सांसद नकुलनाथ का एक दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमे Y+ सुरक्षा का भी उल्लेख है| इसको लेकर अब बवाल शुरू हो गया है| अजय दुबे ने कहा छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ को Y+ सिक्योरिटी को गोपनीय तरीके से कब और क्यो दी गई| मप्र के लोकसभा और राज्यसभा के भाजपा सांसदों को तो ऐसी सुरक्षा उपलब्ध नही है । मध्य प्रदेश सरकार स्थिति स्पष्ट करे।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा है| उन्होंने कहा शिवराज जी इनसे आपकी मित्रता के कई किस्से सुनने में आ रहे हैं ऐसा न हो कि कुर्सी हिल जाए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews