कात्यानी मंदिर जीर्णोद्धार के लिए प्रोटेम स्पीकर से विधानसभा मिलने पहुँचा संत समाज

कात्यानी मंदिर जीर्णोद्धार के लिए प्रोटेम स्पीकर से विधानसभा मिलने पहुँचा संत समाज

भोपाल| विधानसभा विश्राम गृह के समीप स्थित कात्यानी शक्ति पीठ के मंदिर के जीर्णोद्धार में विधानसभा के अनापत्ति न मिलने से वर्षो से कात्यानी शक्ति पीठ का जीर्णोद्धार नही हो पा रहा है । इस संबंध में गुरुवार को संत समाज मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से मिलने पहुँचे ।

संत समाज ने रामेश्वर शर्मा से कात्यानी शक्ति पीठ के जीर्णोद्धार के लिए विधानसभा पहुँचकर ज्ञापन सौपा जिसपर स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने संत समाज को आश्वस्त किया कि वह जल्द इस संबंध में सचिवालय से चर्चा कर कार्यवाही करेंगे ।

उदासीन अखाड़ा के महंत ओमानंद ने कहा कि रामेश्वर शर्मा जो कि भगवा के उपासक है उन्होंने अपना पूरा जीवन हिन्दू और भगवा के मान सम्मान को समर्पित किया है आज जब वह विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष बने है तो निश्चित रूप से यह हम भगवा धारियों के लिए गौरव की बात है । महंत ओमानंद ने बताया कि गुरुवार को रामेश्वर शर्मा को ज्ञापन देकर कात्यानी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अनापत्ति संबंधी कार्यवाही का आग्रह किया है । ओमानंदजी ने कहा कि हम सभी संत समाज को पूर्ण विश्वास है कि रामेश्वर जी संत समाज के आग्रह को हमेशा की तरह गंभीरता से लेते हुए सार्थक निर्णय करेंगे ।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर उदासीन अखाड़ा के महंत ओमानंद जी, उदासीन अखाड़ा से कन्हैया दास, बजरंग दल के जिला संयोजक नीरज प्रजापति, भोला महाराज, अनिलानंद , जगदीशानंद, विजेंद्र दास सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews