शिवराज का मंत्रिमंडल…सबसे पहले एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ पर

शिवराज का मंत्रिमंडल…सबसे पहले एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ पर

भोपाल| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) गुरुवार को अपने कैबिनेट का विस्तार (Cabinet Expansion) करने जा रहे हैं। इस कैबिनेट में कौन कौन से नाम शामिल होंगे उनको लेकर संशय बना हुआ है। लेकिन एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ अपने पाठकों के लिए सबसे पहले वो नाम लाया है जो मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले हैं|

तमाम अटकलों के बाद भी सागर जिले से आने वाले मध्यप्रदेश के दोनों प्रभावी बीजेपी नेता गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह मंत्रिमंडल में जगह बनाए रखने में सफल हुए हैं। इसके साथ साथ बीजेपी की संस्थापक सदस्य रही विजय राजे सिंधिया की पुत्री यशोधरा राजे सिंधिया एक बार फिर मंत्री बनेंगी। भोपाल से विश्वास सारंग को भी मंत्री बनाया जा रहा है । भिंड जिले से सिंधिया समर्थक रणवीर जाटव के साथ-साथ अरविंद भदौरिया को भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है ।

मालवा क्षेत्र से चेतन कश्यप को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। इंदौर से रमेश मेंदोला और ऊषा ठाकुर में से किसी एक को मंत्री बनाए जाने पर अभी भी गहन विचार मंथन चल रहा है । हैरत की बात यह है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में गौरीशंकर बिसेन, रामपाल सिंह, अजय विश्नोई ,सुरेंद्र पटवा ,विजय शाह राजेंद्र शुक्ला ,केदार नाथ शुक्ला,यशपाल सिसौदिया, पारस जैन जैसे दिग्गजों को स्थान नहीं मिल पाएगा।

इन सिंधिया समर्थकों को मिला मौक़ा
सिंधिया समर्थकों में प्रभु राम चौधरी, इमरती देवी ,महेंद्र सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, एन्दल सिंह कंसाना, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव हरदीप सिंह डंग और बिसाहूलाल सिंह मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। उज्जैन जिले से मोहन यादव को भी मंत्री बनाया जाएगा ।कटनी जिले के विजयराघवगढ के प्रभावशाली विधायक संजय पाठक के नाम पर अभी विचार चल रहा है।इसके अलावा तीन चार नामो पर देर रात तक फैसले की उम्मीद है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews