उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, 200 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, 200 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भोपाल| उपचुनाव से पहले भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में लाने की शुरुआत कर दी है| शनिवार को कांग्रेस के 200 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए| उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता ली|

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की उपस्थिति में रायसेन जिले के 200 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रभु राम चौधरी व विधायक रामपाल सिंह उपस्थित रहे।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि आशा है कि आप सभी अंत्योदय के उत्थान के लक्ष्य को पूरा करने में जुटेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया के निर्माण में अपना योगदान देंगे। इससे पहले 18 मई को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांवेर के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी| चुनाव से पहले कई बड़े चेहरे भी दल बदल सकते हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews