कांग्रेस को झटका, सपा-बसपा विधायक ने भाजपा के पक्ष में डाला वोट

कांग्रेस को झटका, सपा-बसपा विधायक ने भाजपा के पक्ष में डाला वोट

भोपाल| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की तीन रिक्त राज्यसभा (Rajyasabha) सीटों के लिए वोटिंग पूरी हो गई है| विधानसभा में सुबह से विधायकगण मतदान के लिए पहुंच गए और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मतदान किया| इस दौरान यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता व विधायक मतदान करने पहुंचे। आखिरी वोट कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने डाला। कुणाल चौधरी कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से पीपीई किट में मतदान करने पहुंचे। बसपा और सपा के विधायकों ने कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा के पक्ष में वोट दिया है।

वोट देकर बाहर निकले बहुजन समाज पार्टी के विधायक संजीव कुशवाहा ने कहा कि मैं क्षेत्र के विकास के लिए शिवराज सरकार के साथ हूं। इसके अलावा भाजपा को सपा विधायक राजेश शुक्ला का भी साथ मिला| सपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उन्होंने सुमेर सिंह सोलंकी भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया है। वहीं, पथरिया से बसपा विधायक रामबाई पहले ही कह चुकी हैं कि वह कमलनाथ के साथ थीं, कांग्रेस के साथ नहीं। इससे पहले निर्दलीय विधायक भी भाजपा को समर्थन की बात कह चुके हैं| भाजपा के डिनर भी गैरभाजपाई विधायक पहुंचे थे|

राज्यसभा की रिक्त तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेरसिंह सोलंकी तथा कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया हैं। सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ, चार घंटे में सभी 206 विधायकों, मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। शाम 6 बजे के बाद राज्यसभा की तीन सीटों के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। मतदान में कुल 206 विधायक हिस्सा ले रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews