कर्मचारियों को झटका, सातवें वेतनमान के एरियर की तीसरी किस्‍त स्थगित

कर्मचारियों को झटका, सातवें वेतनमान के एरियर की तीसरी किस्‍त स्थगित

भोपाल| राज्य के साढ़े चार लाख कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है| कोरोना संकट (Corona Crisis) मद्देनजर सरकार ने सातवें वेतनमान (Seventh pay scale) की तीसरी किस्त पर रोक लगा दी है| हालाँकि मृत्यु, सेवा छोड़ने, सेवानिवृत्ति की स्थिति में सातवें वेतनमान की तीसरी किस्त का भुगतान तत्काल किया जाएगा | सामान्य प्रशासन विभाग ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये हैं|

आदेश में कहा गया है COVID-19 को आपदा के नियंत्रण के लिए अतिरिकी वित्तीय संसाधनों को आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए मई 2020 में देय तृतीया व अंतिम क़िस्त के भुगतान को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है| लेकिन शासकीय सेवक को सेवानिवृत्ति/सेवा त्याग/मृत्यु की स्थिति में तृतीय व अंतिम क़िस्त का भुगतान तत्काल किया जाएगा|

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) ने कर्मचारियों को जब सातवां वेतनमान दिया था, तब 18 माह का एरियर (बकाया भत्ता) तीन किस्तों में देने का निर्णय हुआ था। दो किस्तें दी जा चुकी हैं। तीसरी और अंतिम किस्त का भुगतान मई 2020 में होना तय था। जानकारी के अनुसार इतनी बड़ी राशि फिलहाल सरकार देने की स्थिति में नहीं है। जिसके चलते सरकार ने फिलहाल तीसरी क़िस्त के भुगतान को स्थगित कर दिया है| महंगाई भत्ता के बाद अब तीसरी क़िस्त अटकने से कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews