राजधानी में लगातार बिगड़ रहे हालात, पांच दिन में मिले 697 कोरोना पॉजिटिव

राजधानी में लगातार बिगड़ रहे हालात, पांच दिन में मिले 697 कोरोना पॉजिटिव

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है| यहां रोजाना सामने आ रहे भयावह आंकड़े डरा रहे हैं| जिसके चलते प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है|सोमवार को भोपाल में 154 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिले हैं। ये अब तक एक दिन में मिले कोरोना के दूसरे सर्वाधिक मामले हैं। इसके पहले रविवार को ही यहां पर 155 केस सामने आए थे। इससे पहले शनिवार को 144 और शुक्रवार को 113 नए पॉजिटिव केस सामने आए थे।

कोरोना का बढ़ता ग्राफ सरकार के लिए चिंता का सबब बन गया है| पहले इंदौर में बेकाबू हालात को संभालना मुश्किल हो रहा था| लेकिन अब जून और जुलाई महीने में भोपाल भी हालात बिगड़ गए| यहां लगातार स्थिति चिंताजनक होती जा रही है| पिछले पांच दिन के अंदर ही भोपाल में 697 मामले आए हैं।

राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण पिछले कुछ दिनों से तेजी से फेल रहा है| 22 मार्च को कोरोना का पहला केस सामने आया था, तब लेकर अब तक किसी भी समय संक्रमण में इतनी तेजी नहीं थी। राजधानी में अब कुल संक्रमितों की संख्या साढ़े चार हजार को पार कर गई है। बीते रविवार को 106 केस आए थे। इसके बाद सोमवार को 83, मंगलवार को 97 और बुधवार 75, गुरुवार को 135 और शुक्रवार को 113, शनिवार को 140 और रविवार को 155 मरीज मिले थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews