नई नवेली ‘दुल्हन’ के पॉजिटिव निकलने से हड़कंप, बारातियों पर होगी FIR, अब बसों से नहीं जायेगी बारात

नई नवेली ‘दुल्हन’ के पॉजिटिव निकलने से हड़कंप, बारातियों पर होगी FIR, अब बसों से नहीं जायेगी बारात

भोपाल| राजधानी भोपाल (Bhopal) का जाटखेड़ी (Jatkhedi) इलाका अब नया संक्रमित क्षेत्र हो गया है| शादी के तीसरे दिन जाटखेड़ी निवासी युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है| जिसके बाद सरकार ने शादी, बारात को लेकर नया फैसला किया है| प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने बताया कि अब कोई भी बारात बसों से नहीं जायेगी, साथ ही निर्धारित संख्या से अधिक बारात ले जाने पर एफआईआर होगी|

मंत्री डॉ मिश्रा ने बताया कि मंडीदीप (Mandideep) के सतलापुर (Satlapur) से जाटखेड़ी आई बारात में 35 लोग शामिल थे| युवती के पॉजिटिव निकलने के बाद सभी को क्वारंटाइन किया गया है| उन्होंने बताया कि बारात बस से आई थी, निर्धारित संख्या से अधिक लोग इस बारात में शामिल हुए थे| उन्होंने कहा कि अब कोई भी बारात बस से नहीं जायेगी, साथ ही संख्या से अधिक बाराती ले जाने पर एफआईआर की जाएगी| वहीं सतलापुर से आई बारात में शामिल 35 लोगों पर भी एफआईआर होगी|

नई नवेली दुल्हन पॉजिटिव, दूल्हा समेत 35 लोग क्वारंटाइन
दरअसल, भोपाल के जाटखेड़ी की एक युवती में शादी के तीसरे दिन कोरोना की पुष्टि हुई है। यहां मंडीदीप के सतलापुर से बारात आई थी| विदा होकर सतलापुर आई नई नवेली दुल्हन के पॉजिटिव होने के बाद दूल्हे समेत परिवार के 35 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। युवती एम्स में भर्ती है। उसकी सोमवार को सतलापुर निवासी युवक से शादी हुई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews