
भोपाल| डेस्क रिपोर्ट
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी की पूरक परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। इस माह हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी परीक्षा के रिजल्ट जारी किये गए हैं| इन परीक्षा परिणाम में जिन विषयों में पूरक आई है वो छात्र पूरक परीक्षा दे सकेंगे|
इस साल 10वीं की परीक्षा में 62.84 फीसदी छात्र पास हुए हैं| कोरोना वायरस और लॉकडान के कारण 10वीं के दो पेपर और 12वीं के कुछ पेपर की परीक्षा होनी रह गई थी| मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 10वीं के एक्जाम रद्द करने का फैसला लिया था| वहीं 12वीं के बाकी एक्जाम 9 जून से 16 जून तक चले| 2020 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 19 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए थे|


लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

