कांग्रेस सरकार का ‘एनकाउंटर’ करने वाला विकास दुबे कौन..?

पूर्व मंत्री

भोपाल| कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) के एनकाउंटर (Encounter) पर उठ रहे सवालों से सियासत गरमाई हुई है| यूपी में हुए इस एनकाउंटर की यूपी से अधिक मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की सियासत में चर्चा है| कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने इस एनकाउंटर को उपचुनाव से जोड़ दिया है| उन्होंने इशारों ही इशारों में यह भी कह दिया कि उपचुनाव में किसका एनकाउंटर उनको करना है|

दरअसल, प्रदेश में विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों पर सियासी बयानबाजी के बीच पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने एक ट्वीट से हलचल मचा दी है| उन्होंने कांग्रेस सरकार को गिराने वालों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया| सिंघार ने लिखा – ‘मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार का एनकाउंटर करने वाला विकास दुबे कौन है। उसका उपचुनाव में हम सबको मिलकर एनकाउंटर करना जरूरी है’|

सिंघार के ट्वीट के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर वे किसका एनकाउंटर करना चाहते हैं| हालाँकि उनका इशारा कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए नेताओं को लेकर है| भाजपा और कांग्रेस में लगातार वार पलटवार का दौर जारी है| ऐसे में पूर्व मंत्री सिंघार के एनकाउंटर वाले ट्वीट से अब नई बहस छिड़ गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews