MP में पुलिस आरक्षकों का ग्रेड-पे बढ़ाने की मांग तेज, इन विधायकों ने किया समर्थन

indore

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट|
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पुलिस आरक्षकों (Police Constable) का ग्रेड-पे (Grade Pay) 1900 से 2400 करने की मांग जोर पकड़ रही है| अब तक प्रदेश के 19 विधायकों ने इसका समर्थन किया है| इससे पहले चार विधायकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को पत्र लिखकर आरक्षकों का ग्रेड-पे बढ़ाने की मांग कर चुके है। पत्र में विधायकों ने राजस्थान में तत्कालीन बढ़े ग्रेड-पे वेतनमान का हवाला दिया है।

पत्र के माध्यम से कहा गया कि पुलिसकर्मियों से 24 में से लगभग 22 घँटे तक काम लिया जाता है।कोरोना काल मे 24-24 घँटे ड्यूटी की गई है, ऐसे में सरकार को आरक्षकों का पे ग्रेड बढाने चाहिए। लंबे समय से आरक्षक वर्ग 1900 से 2400 ग्रेड पे की मांग भी कर रहा है, लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवाय कभी कुछ नही मिला।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) को पत्र लिखने वालों में सैलाना विधायक हर्ष विजय गहलोत (गुड्डू), आलोट विधायक मनोज चावला, राजगढ़ विधायक बापूसिंह तंवर और पन्ना जिले के गुन्नौर विधायक शिवदयाल बागरी ने आरक्षकों के मानदेय बढाने की मांग की है। अब तक 19 विधायक आरक्षकों का ग्रेड-पे बढ़ाने का समर्थन कर चुके है|

अब तक इन विधायको ने किया ग्रेड-पे बढ़ाने का समर्थन

1) आलोट (रतलाम)
2) सेलाना (रतलाम)
3) बागली (देवास)
4) गुनौर (पन्ना)
5) अलिराजपुर
6) राजगढ़
7) नागदा (उज्जैन)
9) झाबुआ
10) अशोकनगर
11) जोबट
12) भोपाल
13) महाराजपुर (छतरपुर)
14) मण्डला
15) मुरैना
16) अशोकनगर
17) तराना( उज्जैन)
18) गरोठ (मंदसौर)
19)जबेरा दमोह

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews