बुधवार से खुलेगा संत हिरदाराम नगर का बाजार : रामेश्वर शर्मा

बुधवार से खुलेगा संत हिरदाराम नगर का बाजार : रामेश्वर शर्मा

भोपाल| संत हिरदाराम नगर (Sant Hirdaram Nagar) के व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है| कोरोना संकट (Corona Crisis) की वजह से बंद पड़े संत हिरदाराम नगर का बाजार बुधवार से खुल सकेगा । यह जानकारी विधायक हुज़ूर एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) ने सोमवार को संत नगर रेल्वे स्टेशन पर दी । विधायक शर्मा यहां श्रमिक स्पेशल ट्रेन के श्रमिको को नाश्ता एवं पेय जल वितरण के लिए पहुँचे थे ।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने व्यापारियों से चर्चा के दौरान कहा कि बुधवार को संत नगर का बाजार खोल दिया जाएगा उससे पहले यानी मंगलवार को बाजार की दुकानों को सेनेटाइज एवं साफ सफाई की जाएगी । वह स्वयं सेनेटाइज अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान करेंगे । शर्मा ने कहा कि नगर निगम तो सेनेटाइज करेगा ही मंगलवार को व्यापारी बंधु भी अपने अपने संस्थान को सेनेटाइज करने एवं बुधवार को दुकान पर आने वाले ग्राहकों व अपने कर्मचारियों के लिए सेनेटाइज की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें । शर्मा ने कहा कि संत नगर का बाजार खुले इसके लिए विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने मांग की थी उन्हें आश्वस्थ किया था कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन के अभिमत के अनुरूप 25 मई के बाद बाजार खोल दिया जाएगा । शर्मा ने व्यापारी बंधुओ से अनुरोध किया है कि भारत सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो का अक्षरशः पालन करें । स्वयं भी सुरक्षित रहें एवं कोरोना संक्रमण की चेन को बढ़ने न दें ।

सेन समाज को किया राशन वितरण, जल्द बनेंगे कैश शिल्पी के कार्ड – रामेश्वर शर्मा
सोमवार को विधायक हुज़ूर एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने संत नगर के दशहरा मैदान में कैश शिल्पियों (सेन समाज) के बंधुओ को राशन सामग्री का वितरण किया । सोशल डिस्टेंसिनग के पूर्णतः पालन करते हुए सैकड़ो कैश शिल्पियों को राशन वितरण किया गया । विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि रोज़ कमाकर अपना और अपने परिवार का पेट भरने वाले कैश शिल्पियों ने लॉक डाउन में जो धैर्य और सहयोग का परिचय दिया है वह निश्चित ही सराहनीय है । विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द ही संत नगर में कैम्प लगाकर कैश शिल्पी कार्ड बनवाएं जाएंगे । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा “जान है तो जहान है” के संदेश को आप के धैर्य ने सफल बनाया है ।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर राष्ट्रीय सदस्य रेल सलाहकार समिति नितेश लाल, मंडल अध्यक्ष चंदू भैया ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, किशन अच्छानी, दीपा वासवानी, महेश खटवानी, राहुल राजपूत,पृथ्वीराज त्रिवेदी, किरण वाधवानी, सूरज यादव, बबलू चावला, लविन मनसुखानी, नीलेश हिंगोरानी सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews