CM शिवराज का बड़ा ऐलान, मप्र में 15 जून तक बढ़ेगा लॉकडाउन

CM शिवराज का बड़ा ऐलान, मप्र में 15 जून तक बढ़ेगा लॉकडाउन

भोपाल| कोरोना संकट (Corona Crisis) को लेकर लागू लॉकडाउन (MPLockdown) के चौथे चरण की मियाद 31 मई को ख़त्म हो रही है| इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने बड़ा एलान किया है| शिवराज सरकार ने लॉकडाउन (MPLockdown) की अवधी को 15 दिनों के लिए और बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा 15 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने वाले है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा वर्तमान स्थिति में सब कुछ एक साथ नहीं खोला जा सकता | उन्होंने जल्द ही स्कूल खोले जाने के संकेत दिए हैं| उन्होंने कहा कि 13 जून के बाद स्कूल खोले जाने पर फैसला लिया जाएगा।

अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई लॉक डाउन को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है| इससे पहले यह साफ़ हो गया है कि मध्य प्रदेश में लॉक डाउन अब 15 जून तक रहेगा| चौथे चरण में प्रदेश के रियायतें दी गई थी| अब देखना होगा आगे किन-किन गतिविधियों में और छूट दी जा सकती है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews