MP Board Result: कल जारी होगा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

MP Board Result: कल जारी होगा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रिजल्ट का इन्तजार कर रहे छात्रों का इन्तजार कल ख़त्म हो सकता है| मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (MP Board Result) 4 जुलाई को घोषित किया जाएगा। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा दोपहर 12 बजे की जाएगी। इस सम्बन्ध में आधिकारिक सूचना दे दी गई है|

रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in. पर अपना नतीजा देख सकते हैं| बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर पहले ही बता दिया था कि 10वीं का मूल्यांकन कार्य पहले ही समाप्त किया जा चुका है, ऐसे में पहले 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाए।

टॉपर छात्र नहीं आएंगे भोपाल
इस साल 10 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। छात्रों को दो विषयों में जनरल प्रमोशन दिया गया है। जो छात्र टॉपर आए हैं उनको बुलाया नहीं जाएगा| पहले कक्षा दसवीं का रिजल्ट 25 से 30 जून के बीच घोषित किया जाना था, लेकिन ऐन वक्त पर तारीख बदल कर जुलाई के पहले सप्ताह कर दी गई थी| सीएम शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि 10वीं की मेरिट लिस्ट बनाते समय केवल उन परीक्षाओं को आधार बनाया जाएगा जो मार्च 2020 के महीने में कोरोना महामारी और लॉकडाउन लगने के पहले पूरी कर ली गई थी।

12वीं का रिजल्ट भी इसी महीने
इधर 12वीं की परीक्षा का मूल्यांकन प्रक्रिया जल्द ही पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है| इस महीने में परीक्षा परिणाम जारी हो जाएगा| 25 जून को खत्म होनेवाली उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में करीब साढ़े आठ लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे| बता दें कि 10वीं और 12वीं दोनों की बोर्ड परीक्षाएं कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण स्थगित करना पड़ी थी। बाद में 12वीं के शेष बचे 4 पेपर तो आयोजित किए लेकिन 10वीं के शेष बचे पेपर रद्द कर दिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews