ABVP ने की गर्ल्स कॉलेज के पास से शराब दुकान हटाने की मांग, बैरिकेड्स पर चढ़े विद्यार्थी, कलेक्टर ने दिया आश्वासन

एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि हम पहले भी ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन शराब की दुकान नहीं हटाई गई, प्रशासन ने इसमें गंभीरता नहीं दिखाई अब हम एक बार फिर लोकतांत्रिक तरीके अपनी बात रख रहे हैं यदि इस बार भी कार्रवाई नहीं होती तो फिर बड़ा आंदोलन होगा।
Bhopal ABVP Protest

Bhopal ABVP Protest

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने आज अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, छात्र नेता विद्यार्थियों के समूह के साथ पॉलिटेक्निक चौराहे पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की, संगठन की मांग थी कि एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान के संचालन से कॉलेज आने जाने वाली छात्राएं असहज रहती है उनकी सुरक्षा भी खतरे में  रहती है इसलिए दुकान हटाई जाये।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के बैनर पर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज सहित चौराहे के पास संचालित अन्य कॉलेज के विद्यार्थी इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे पर पहुंचे, प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे, बैरिकेड्स लगाये गए थे पुलिस ने जब विद्यार्थियों को आगे बढ़ने से रोका तो वे आक्रोशित हो गए  और बैरिकेड्स पर चढ़ गए, भरी दोपहर में तेज धूप में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी प्रशासन के रवैये से नाराज दिखाई दिए।

प्रदर्शनकारी विद्यार्थी नारेबाजी करते हुए चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए उन्होंने कहा कि हम पहले भी ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन शराब दुकान नहीं हटी , हम एक बार फिर ज्ञापन दे रहे हैं और अब शराब दुकान नहीं हटी तो आंदोलन होगा , एबीवीपी पदाधिकारी मौके पर कलेक्टर को बुलाने की मांग करने लगे।

कलेक्टर ने छात्र हित में फैसला लेने का दिया भरोसा 

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ  प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया उनकी बात सुनी और उसका समर्थन भी किया, कलेक्टर ने कहा कि इसमें नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, हमने 3 जून को शराब दुकान संचालक को नोटिस जारी किया है वो न्यायालय चला गया, अब न्यायालय के आदेश के हिसाब से कार्रवाई की जा रहे है उसे भी सुना जा रहा है लेकिन मैं आश्वस्त करता हूँ कि मैं बहुत जल्द इस समस्या का निराकरण होगा और छात्र हित में फैसला लिया जायेगा।

ABVP ने प्रशासन की दी ये चेतावनी 

कलेक्टर के आश्वासन के बाद एबीवीपी ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया, उन्होंने मीडिया को बताया कि कलेक्टर ने हमें सात दिन का भरोसा दिया है उन्होंने कहा कि जिला समिति की बैठक में इस पर निर्णय होगा तो हमें भी उन्हें चेतावनी दी है कि सात दिन आपके हैं यदि दुकान नहीं हटी तो आठवां दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का होगा हम ये शराब दुकान यहाँ नहीं रहने देंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews