भोपाल में अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की तलवारे

पुलिस ने आरोपी समीर अगरिया निवासी नेहरूनगर भोपाल को गिरफ्तार किया, समीर के धारदार तलवारो को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने उसके पास से अवैध रूप से 12 धारदार तलवारे बरामद की। 
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

भोपाल में अवैध हथियार रखने वालों और विक्रय करने वालों तथा अपराधो की रोकथाम, बदमाशो की धरपकड़  के संबंध में अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के चलते शहर में पुलिस की सख्ती जारी है, इसी दौरान थाना तलैया में अवैध हथियारो को रखने वाले संदिग्ध व्यक्तियो की धरपकड के लिए गठित टीम ने एक आरोपी को पकड़ा है, आरोपी से पुलिस ने कई धारदार हथियार बरामद किए है।

बेचने की फिराक में था हथियार 

पुलिस ने आरोपी समीर अगरिया निवासी नेहरूनगर भोपाल को गिरफ्तार किया, समीर के धारदार तलवारो को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने उसके पास से अवैध रूप से 12 धारदार तलवारे बरामद की।

पुलिस कर रही पूछताछ 

आरोपी इससे पहले इन हथियारों को बेचता उससे पहले थाना तलैया पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़कर अभिरक्षा मे लिया गया और अवैध 12 धारदार तलवारो को जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी से कुल 12 धारदार तलवारे जिसमें प्रत्येक की लंबाई 33 इंच है, बरामद की।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews