कांग्रेस ने लगाया मुख्यमंत्री पर युवाओं के साथ वादाखिलाफी का आरोप

कांग्रेस ने लगाया मुख्यमंत्री पर युवाओं के साथ वादाखिलाफी का आरोप

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर युवाओं के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता विक्की खोंगल ने कहा है कि सीएम शिवराज द्वारा ये घोषणा की गई थी कि प्रदेश के युवाओं को नौकरियों में सौ प्रतिशत आरक्षण देंगे और दसवीं तथा बारहवीं की मार्कशीट को अनिवार्य करेंगे, लेकिन अब वो अपने वादे से पलट रहे हैं।
कांग्रेस ने कहा है कि शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का अनुसरण करते हुए एवं 28 उपचुनावों में हर बार की तरह जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से इस बात की घोषणा की थी कि प्रदेश के स्थानीय युवाओं को सरकारी नौकरियों 100 प्रतिशत आरक्षण देंगे। इसके लिए 10वीं और 12वीं की मार्कशीट को अनिवार्य भी करेंगे। लेकिन आज मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में विभिन्न पदों के लिए आए विज्ञापन में 10वीं और 12वीं की अनिवार्यता का ध्यान में नहीं रखा गया है। इतना ही नहीं, 12 में से 7 परीक्षा केंद्र मध्यप्रदेश के बाहर बनाए गए हैंl विक्की खोंगल ने कहा कि मध्यप्रदेश का मूल निवासी युवा आज मुख्यमंत्री से यह सवाल कर रहा है कि क्या बेरोजगारी से जूझते हुए युवाओं के लिए किया गया वादा कोरी घोषणा मात्र था या आप हस्तक्षेप कर इसमें कोई कार्रवाई करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews