धरने पर बैठे छात्रों का आरोप,रिक्तियों को लेकर कृषि मंत्री ने दी धमकी

धरने पर बैठे छात्रों का आरोप,रिक्तियों को लेकर कृषि मंत्री ने दी धमकी

सीहोर//अनुराग शर्मा. आरएके कॉलेज गेट के सामने अनिश्चिकालील धरना प्रदर्शन कर रहे कृषि स्नातक छात्र छात्राओं ने किसान मेले में पहुंचे प्रभारी मंत्री आरिफ अकील को गेट पर ही घेर लिया। प्रदर्शनकारी छात्र छात्राओं ने हाथों में नारे लिखी तख्तियों के साथ प्रभारी मंत्री को बताया की प्रदेश सरकार वचन नहीं निभा रहीं है। गौरतलब है कि छत्रों ने कृषि मंत्री सचिन यादव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने छात्रों को धमकी देते हुए कहा कि कुछ भी कर लो, भर्ती नहीं की जाएगी।

कहां कितनी रिक्तियां

बीते दिनों से कृषि कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेता सुरेश सिंह दांगी का कहना है की कृषि स्नातक एक एवं स्नाकोत्तर सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है। छात्र नेता दांगी ने कहा की न्रदेश में सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, आत्मा प्रोजेक्ट में एटीएम और बीटीएम में रिक्त पदों पर भर्ती नहीं की जा रहीं है।इसी प्रकार की उदयानिकी विभाग सहायक सधारक उदमान पर भी रिक्त बाकि है। कृषि विस्तार अधिकारी गामीण विस्तार अधिकारी के भी कई पदों रिक्त है। इधर प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में भी सचिव के अनेक पद खाली है।

पूरे प्रदेश में सन 2005 से 5129 पद कृषि विभाग में रिक्त है बाबजूद इस के उक्त पदों पर सरकार के द्वारा भर्ती नहीं की जा रहीं है। छात्र नेता दांगी ने कहा की पंचायत स्तर के कृषि विस्तार अधिकारियों के पास भी 3 ग्राम पंचायतों के स्थान पर 75 ग्राम पंचायते है। कृषि स्नातक छात्र लम्बे समय से बेरोजगार है और सरकार विकेंसी नहीं निकाल रहीं है। गैर तकनीकी स्टाफ के कारण खासतौर से किसानों को हीं नुकसान हो रहा है।

प्रदर्शनकारी छात्रों का बयान

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा की जबतक सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती है, यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन यूंही जारी रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews