बदमाश की हथकड़ी थामे पुलिसकर्मी फुल्की खाने रूके, आरोपी ने ठेले से उठाकर अपनी गर्दन में मारा चाकू

बदमाश की हथकड़ी थामे पुलिसकर्मी फुल्की खाने रूके, आरोपी ने ठेले से उठाकर अपनी गर्दन में मारा चाकू

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। टीटी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी (police custody) में एक बदमाश ने खुद को चाकू मार लिया। पुलिस अभिरक्षा में हथकड़ी लगे होने के दौरान ही चोरी के आरोपी (accused) ने अपने गले मे चाकू मार (stabbed knife) लिया, इतना ही नहीं घायल होकर गिरने के बाद वो जमीन पर सिर पटकने लगा। इस दौरान वो बोले जा रहा था- भगवान उठा ले मुझे, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया।

हबीबगंज थाने के पुलिसकर्मी आरक्षक धर्मेंद्र धाकड़, आरक्षक केशव बघेल और सब इंस्पेक्टर विवेक शर्मा बदमाश सूरज यादव को लेकर चोरी का माल बरामद करने गए थे।पंचशील नगर निवासी सूरज यादव को हबीबगंज पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उससे कुछ माल हो गया रिकवर, और बाकी की बरामदगी के लिए पुलिस उसे ले गई थी जिस दौरान ये घटना हुई। बुधवारा से लौटते समय टीटी नगर थाना क्षेत्र के जवाहर चौक हनुमान मंदिर के पास वो फुल्की खाने ठहर गए। बस यहीं आरोपी ने फुल्की वाले का चाकू उठाकर अपनी गर्दन पर मार लिया। चाकू मारने के बाद जब वो नीचे गिर गया तो पुलिसकर्मी अधिकारी को फोन लगाने लगे, इस दौरान आरोपी  जमीन पर अपना सिर पटकने लगा। बमुश्किल उसपर काबू पाया गया और फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। इसी के साथ आरोपी पर  शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का अपराध भी दर्ज किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews