मिलावट के खिलाफ एक्शन, अब तक 68 के खिलाफ एफआईआर, 15 पर रासुका

मिलावट के खिलाफ एक्शन, अब तक 68 के खिलाफ एफआईआर, 15 पर रासुका

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj SIngh CHauhan) के निर्देश पर प्रदेश भर में मिलावटखोरों के खिलाफ एक्शन जारी है| मिलावट (Adulteration ) से मुक्ति अभियान में अब तक 68 मिलावटखोरों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है और 15 को रासुका में कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।

अभियान के तहत हुई कार्यवाही में खाद्यान्न सामग्री निर्माण करने वाले 21 लोगों के लायसेंस सस्पेंड कर दिये गये हैं। खाद्यान्न सामग्री का निर्माण और विक्रय करने वाले 25 प्रतिष्ठानों को सील कर बंद कर दिया गया है। मिलावट कर खाद्यान्न बनाने वाले 5 खाद्य प्रतिष्ठान के संचालक माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए इनके खाद्य प्रतिष्ठानों को तोड़कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई है। अब तक अभियान के दौरान 4 करोड़ 71 लाख 40 हजार 200 रुपये मूल्य की मिलावटी खाद्यान्न सामग्री को जप्त किया गया है।

मिलावट से मुक्ति अभियान में 4680 रेग्युलेटरी नमूने लिये गये हैं और 11 हजार 234 स्थानों पर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया गया है। खाद्य प्रशासन विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि 2539 मिलावटखोरों को सूचना-पत्र जारी किये गये हैं। राज्य खाद्य प्रयोगशाला से जारी 2410 खाद्य पदार्थों के नमूनों की जाँच रिपोर्ट में 515 नमूने मिलावट वाले पाये गये हैं। खाद्यान्न सामग्री में मिलावटखोरों के खिलाफ और सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। अभियान लगातार जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews