MP: भितरघातियों पर गिरेगी गाज, 2 जनवरी को सुनवाई करेगी कांग्रेस

action-againt-on-sabotage-after-congress-disciplinary-committee-meeting-

भोपाल। विधानसभा चुनाव में अपनी ही पार्टी को नुक्सान पहुँचाने वाले भितरघातियों पर जल्द ही गाज गिर सकती है|  प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासन कार्रवाई समिति का पुनर्गठन किया है,  समिति की बैठक दो जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी। इसमें समिति भितरघात करने वालों की जांच करेगी।

पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी को समिति का चेयरमेन बनाया गया है। प्रदेश कांगे्रस संगठन प्रभारी एवं उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर को समिति का को-चेयरमेन तथा पूर्व विधायक चंद्रमोहन दास, एडवोकेट सैयद साजिद अली, पूर्व विधायक विनयशंकर दुबे, पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, पूर्व मंत्री मंजू राय और विभा पटेल पूर्व महापौर को सदस्य बनाया गया है। बताया जा रहा है कि चुनाव में भितरघात करने वालों की करीब दो दर्जन से ज्यादा शिकायतें पीसीसी को मिली हैं। जिला कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से ये शिकायतें पीसीसी को मिली हैं। अनुशासन समिति जांच के बाद पीसीसी को अपनी रिपोर्ट देगी।  सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के सौ से अधिक उम्मीदवारों ने भितरघातियों को शिकायत की है| इन शिकायतों पर दो जनवरी को विचार किया जायेगा, शिकायत के आधार पर भितरघात करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की अनुशंसा करते हुए उनसे पहले जवाब तलब किया जा सकता है| सात दिन के अंतर् सभी से जवाब माँगा जायेगा| 

मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया है कि यह समिति प्रदेश में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान कांगे्रस प्रत्याशियों एवं जिला कांगे्रस अध्यक्षों द्वारा भीतरघात करने एवं अनुशासनहीनता करने वाले लोगों के संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच कर अपना मत प्रदेश कांगे्रस कमेटी को देगी। पुनर्गठित समिति की प्रथम बैठक बुधवार 2 जनवरी दापेहर दो बजे प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय के सभाकक्ष में रखी गई है। बैठक में समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews