अवैध शराब के परिवहन पर कार्रवाई, थाना प्रभारी लाइन अटैच, दो आरक्षक सस्पेंड

अवैध शराब के परिवहन पर कार्रवाई, थाना प्रभारी लाइन अटैच, दो आरक्षक सस्पेंड

भोपाल| राजधानी भोपाल में लॉक डाउन के बीच अवैध शराब के परिवहन पर थाना प्रभारी और दो आरक्षकों पर कार्रवाई हुई है| शहर के गांधी नगर थाना की पुलिस पर शराब व्यापारी से सांठगाठ के आरोप लगे थे| वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था|

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो मंगलवार देर रात का बताया गया है। जिसमे गांधी नगर थाने इलाके से अवैध रूप से शराब निकाली जा रही थी| जबकि लॉक डाउन के बीच शराब की दुकानें बंद हैं| वीडियो मंगलवार देर रात का बताया गया है। वायरल वीडियो में रात में शराब माफिया दुकान के पिछले दरवाजे से शराब की पेटियां निकाल एक कार में रख रहे थे, तभी दो पुलिसकर्मी पहुंचे और तस्करों को पकड़ा। तस्कर ने थाना प्रभारी का रौब दिखाया और उनकी फोन से बात करवाई।

इस मामले में गांधी नगर थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह सेंगर को लाइन अटैच कर दिया गया है| वहीं दो आरक्षक योगेंद्र ओर आरक्षक कन्हैया को निलंबित किया गया है| इसके अलावा शराब व्यापारी खग्गु और अन्य के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews