MP में लापरवाही पर एक्शन, प्रधान आरक्षक समेत 8 निलंबित, 1 लाइन अटैच, 2 को नोटिस जारी

MP news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में सरकारी कामों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई का दौर जारी है। श्योपुर एसपी आलोक कुमार सिंह ने सोमवार-मंगलवार रात रघुनाथपुर थाने का औचक निरीक्षण करने के दौरान संतरी रंधीरसिंह गौर के गहरी नींद में सोता रहने पर उसे सस्पेंड कर दिया है।वही मुंशी उपेंद्र रावत को लोअर-टीशर्ट में बढ़ी हुई दाड़ी के साथ घूमने पर लाइन अटैच कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP Corona Update: प्रदेश में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, फिर हॉटस्पाट बन रहे भोपाल-इंदौर

वही राजगढ़ मे पूछताछ के लिए थाने लाए गए युवक कडिया सांसी निवासी शुभम जायसवाल के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा डंडों और बेल्टों से मारपीट करने पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है।इस मामले की शिकायत मिलने के बाद राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा ने बोड़ा थाने के पांच पुलिसकर्मियों आरक्षक भंवरसिंह, श्यामिसंह, वीरेंद्र रावत, गौरव रघुवंशी, प्रवीण यादव को निलंबित कर दिया है।बताया जा रहा है कि बीते दिनों एक युवती ने बोड़ा थाने में पिछले दिनों शिकायत की थी कि युवक ने उसके नाम से इंटरनेट मीडिया पर फर्जी आइडी बनाकर उसके नाम व आइडी का दुरूपयोग किया है।

मंदसौर में भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के गर्भगृह में प्रतिबंध के बावजूद मूर्ति के आस-पास लगी रेलिंग के अंदर भक्तों के पहुंचने और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल होने के बाद मंदसौर कलेक्टर गौतमसिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने पुजारी पं. पुरुषोत्तम जोशी को निलंबित किया है।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: अबतक नहीं आए खाते में 11वीं किस्त के 2000? हो सकते है ये तीन कारण

इसके अलावा बड़वानी एसपी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है। बड़वानी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला देर रात एक बजे औचक निरीक्षण करने थाना पाटी पहुंचे थे और थाने के रजिस्टर चेक किए गए। इसके बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने और हवालात सुरक्षा पर समुचित ध्यान न देने पर एक प्रधान आरक्षक को निलंबित और थाना प्रभारी पाटी को स्पष्टीकरण जारी किया गया।वही थाना प्रभारी सिलावद को भी स्पष्टीकरण जारी कर जवाब मांगा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews