Suspended: MP में लापरवाही पर एक्शन- सहायक अध्यापक और 2 कर्मचारी निलंबित

mp suspend

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) और विदिशा जिले (Vidisha) में लापरवाही पर कार्रवाई की गई है। रीवा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने शासकीय उ.मा.वि. तिवनी (Government School) में पदस्थ सहायक अध्यापक विजय तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended)कर दिया गया है। विजय तिवारी को घोर वित्तीय अनियमितता, लापरवाही व कपटपूर्ण एवं कूटरचित कार्य किये जाने का दोषी पाते हुए निलंबित कर मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर कर्चुलियान नियत किया गया है।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा फैसला-इस योजना में होंगे कई बदलाव

इसके अलावा विदिशा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुल्हार में पदस्थ दो स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन नही करने तथा मुख्यालय पर निवास नही करने के फलस्वरूप उपरोक्त दोनो कर्मचारियों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ संजय खरे के द्वारा निलंबित (Suspended) किया गया है।निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

यह भी पढ़े.. MP College: सरकारी कॉलेजों में 450 पदों पर की जाएगी भर्ती, नई शिक्षा नीति पर भी फोकस

जारी निलंबन आदेश में उल्लेख है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा विगत दिनों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुल्हार का औचक निरीक्षण किया गया था निरीक्षण के दौरान लैब टेक्निशियन  अनुपम कुमारी तथा एलएचव्ही  कौशल्या चक्रवर्ती अनुपस्थित पाए गए और ये दोनो मुख्यालय पर निवास नही करना पाए जाने पर इन दोनो के खिलाफ प्रथम दृष्टया लापरवाही परलिक्षित होने पर निलंबन (Suspended) की कार्यवाही की गई है। निलंबित दोनो कर्मचारी लैब टेक्निशियन  अनुपमा कुमारी तथा लेडी हेल्थ विजिटर (HHV)  चक्रवर्ती का मुख्यालय जन चिकित्सालय सिरोंज नियत किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews