मनरेगा में कार्य में लापरवाही को लेकर दोषियों पर कार्रवाई, मनरेगा लोकपाल का आदेश

मनरेगा में कार्य में लापरवाही को लेकर दोषियों पर कार्रवाई, मनरेगा लोकपाल का आदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मनरेगा पोर्टल (MNREGA portal) पर एक ही कार्य की एक से अधिक बार प्रविष्टि किए जाने के मामले में 9 ग्राम पंचायतों के सचिव व तत्कालीन रोजगार सहायकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर मनरेगा लोकपाल द्वारा निर्णय पारित किया गया है।

इस दिवाली कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, 31% DA सहित मिलेगा Arrears, इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

आयुक्त मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद सूफिया फारूकी वली ने बताया कि गुना जिले की जनपद पंचायत चाचौड़ा की 9 ग्राम पंचायतों के सचिव/ग्राम रोजगार सहायकों के विरुद्ध ग्वालियर संभाग के मनरेगा लोकपाल पी. एस. कुशवाह द्वारा कार्यवाही किए जाने का निर्णय पारित किया गया है। इन 9 पदाधिकारियों में से 3 की सेवाएँ पूर्व में ही समाप्त की जा चुकी हैं, शेष पर कार्यवाही प्रचलन में है।

मनरेगा लोकपाल द्वारा तत्कालीन रोजगार सहायक/ सचिव ग्राम पंचायत बरखेड़ा खुर्द के इंद्र सिंह मीणा, टंगरिया कला के महेंद्र मीणा, पिपलिया नजदीक के अशोक मीणा, मृगवास के विनोद नामदेव, ईटखेड़ी खुर्द के अरविंद मीणा, सिंगनपुर के रामबाबू मीणा, मोहम्मदपुर के हरि सिंह मीणा, परवरिया के अशोक अहिरवार तथा रामनगर के जगदीश अरोड़ा को लोक सेवक होते हुए अपने कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने तथा उपेक्षा करने का दोषी पाया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews