
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP में पिछले 24 घंटे में 1854 नए केस सामने आए हैं और 63 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वही 5796 मरीज स्वस्थ हुए हैं, इसके बाद सक्रिय प्रकरणों की संख्या 34322 रह गई है। इसी बीच आज बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि MP में कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। प्रदेश के 47 जिलों में अब 5% से कम संक्रमण है।
यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानें आज का रेट
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने MP में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में बताया कि प्रदेश में कोरोना के 1854 नए प्रकरण आये हैं। पिछले 24 घंटों में 5796 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा अब सक्रिय प्रकरण 34322 हो गए हैं। प्रदेश की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 3.6% तथा आज की पॉजिटिविटी 2.6% है। साप्ताहिक नए प्रकरणों की संख्या 18590 है। संक्रमण की दृष्टि से प्रदेश का देश में 19 वाँ स्थान है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि MP के तीन जिलों में 100 से अधिक नए प्रकरण आए हैं। इंदौर में 526, भोपाल में 389 तथा जबलपुर में 103 नए प्रकरण आए हैं। प्रदेश के 05 जिलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी 5% से अधिक आई है। इंदौर की साप्ताहिक पॉजिटिविटी 7.6%, भोपाल की 7.1%, सागर की 6.8%, रतलाम की 5.2% तथा अनूपपुर की साप्ताहिक पॉजिटिविटी 5.6% है।
यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को शिवराज सरकार का तोहफा, आदेश जारी
वही सीएम ने निर्देश दिए कि जहां भी संक्रमण थोड़ा भी बढ़ता है पूरी सख्ती एवं मुस्तैदी के साथ कार्यवाही कर संक्रमण नियंत्रित किया जाए। एग्रेसिव टेस्टिंग की जाए तथा एक-एक मरीज की पहचान कर तुरंत उपचार प्रारंभ करें। कंटेनमेंट जोन बनाकर संक्रमण रोक दिया जाए।
मुरैना एवं श्योपुर पर जताई चिंता
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने MP के मुरैना एवं श्योपुर जिलों में संक्रमण बढ़ने पर चिंता व्यक्त की तथा निर्देश दिए की वहां संक्रमण रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। अधिक से अधिक टैस्ट किए जाएं, माइक्रोकंटैन्मेंट जोन बनाए जाएं तथा किल कोरोना अभियान-4 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। मुरैना में आज की पॉजिटिविटी 4% है तथा वहां 48 प्रकरण नए आए हैं। श्योपुर जिले में आज की पॉजिटिविटी 8.2% हो गई है तथा वहां 40 प्रकरण नए आए हैं। दोनों जिले विशेष ध्यान दें।
इन जिलों में सुधार, पॉजिटिविटी रेट में कमी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संक्रमण कम होने पर ग्वालियर एवं शिवपुरी जिलों को बधाई दी। ग्वालियर में 7 दिनों की पॉजिटिविटी रेट 2.9% तथा आज की पॉजिटिविटी रेट 2.2% है। यहां औसत 93 नए प्रकरण आए हैं। इसी प्रकार शिवपुरी जिले की 7 दिनों की पॉजिटिविटी 3% है तथा वहां औसत 44 नए प्रकरण आ रहे हैं। वहां आज की पाजिटिविटी 1.9% है।आगर-मालवा जिले में आज कोई भी नया प्रकरण नहीं है। वहीं बुरहानपुर, हरदा तथा शाजापुर जिलों में 1-1 नए प्रकरण आए हैं। खण्डवा जिलें में 02 नए प्रकरण तथा अशोकनगर में 03 नए प्रकरण आए हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

