अभिनेता रघुबीर यादव ने की शिवराज सरकार की तारीफ, कहा- ‘मानवता बचाने का कार्य किया’

अभिनेता रघुबीर यादव ने की शिवराज सरकार की तारीफ, कहा- ‘मानवता बचाने का कार्य किया’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रसिद्ध अभिनेता रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) ने कोरोना काल में मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों और उसके द्वारा लागू की गई योजनाओं की तारीफ की है। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी मानवता पर एक बहुत बड़ा संकट है जिसने कई बच्चों को अनाथ कर दिया। ऐसे बच्चों के लिए योजना, अनुकंपा नियुक्ति योजना सहित मध्यप्रदेस सरकार ने अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं, जिन्होंने मुश्किल वक्त में मानवता को बचाए रखने का कार्य किया है।

खबर का असर : मंत्री की गाड़ी में शराब पीने का मामला, चपरासी पर गिरी गाज

जबलपुर में जन्मे रघुबीर यादव का सशक्त अभिनय हम लगान, अर्थ, पीपली लाइव, न्यूटन, भौरी, सलाम बॉम्बे सहित कई फिल्मों में देख चुके हैं। उन्होने इस कोरोना काल में शिवराज सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं की प्रशंसा की है। रघुबीर यादव ने कहा कि कोरोना के कारण खोए हुए लोगों को तो वापिस नहीं लाया जा सकता लेकिन मानवती का रक्षा करने की कोशिश जरूर कर सकते हैं। मध्यप्रदेश में जिन बच्चों ने इस महामारी में अपने माता पिता को खो दिया है उनके लिए सरकार ने 5 हजार पेंशन, निशुल्क शिक्षा, आवास और राशन की व्यवस्था की है। इसी तरह किसी कर्मचारी की मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति और 5 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी। कोविड मरीजों की निशुल्क इलाज की व्यवस्था तथा कोविड से मृत्यु होने पर एक लाख की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है, जो इस विकट समय में मानवता को बचाने का कार्य है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews