अपर सचिव केके कतिया ने दिया इस्तीफा, सरकार ने किया मंजूर

अपर सचिव केके कतिया ने दिया इस्तीफा, सरकार ने किया मंजूर

भोपाल। लंबे समय से मंत्रालय में संविदा के आधार पर सेवा दे रहे अपर सचिव केके कतिया ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। राज्य सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। कतिया अब तक अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ थे। कतिया का पिछली बार संविदा सेवा में बढ़ोत्तरी का आदेश 5 सितंबर 2019 को जारी किया गया था, जिसमें उन्हें एक वर्ष तक के लिये सेवा अवधि बढ़ाई गई थी। 

इस तरह अभी आठ माह और वे सेवा कर सकते थे। लेकिन पिछले विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार को सदन में संविदा आधार पर सेवानिवृत्त अधिकारियों से लगातार काम कराये जाने को लेकर कटघरे में खड़ा किया गया था। तब इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने भी गहरी नाराजगी जताई थी और संविदा आधार पर सेवा दे रहे अफसरों को हटने के निर्देश दिये थे, तब सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने इस मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया था। इसी क्रम में कतिया ने इस्तीफा दे दिया था। जिसे राज्य सरकार ने मंजूर कर लिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews