भोपाल ADG का बड़ा खुलासा-”जमातियों से फैला पुलिसकर्मियों में कोरोना”

भोपाल ADG का बड़ा खुलासा-”जमातियों से फैला पुलिसकर्मियों में कोरोना”

भोपाल।
कोरोना को लेकर भोपाल जोन के ADG उपेंद्र जैन ने बड़ा खुलासा किया है।जैन का कहना है कि जमातियों की वजह से पुलिसकर्मी कोरोना से इनफेक्टेड हुए। दिल्ली मरकज से आए जमातियों से पुलिस में कोरोना की चेन बनी है।

जैन ने कहा कि ऐशबाग और जहांगीराबाद क्षेत्र से पुलिस कर्मियों में कोरोना की कहानी शुरू हुई।इन इलाकों मे संक्रमण नहीं था, लेकिन जमातियों के आने की वजह से इलाके में संक्रमण फैला।पुलिसकर्मी थाने गए, घर गए, स्टाफ से मिले परिजन से मिले साथी पुलिस कर्मियों से मिले, इस तरह से पुलिस और परिजन में कोरोना की लम्बी चेन बनी।एनालिसिस करने पर जमातियों से कोरोना फैलने का पता चला है।शहर में 32 विदेशी और देशी जमातों की जांच पड़ताल की गई थी।कुल 8 थाने कोरोना से संक्रमित हैं।

बता दे कि पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने पर मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय को 26 अप्रैल तक बंद करने का फैसला लिया गया है।पुलिसकर्मियों के लगातार संक्रमित होने पर अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।आंकड़ों की बात करे तो भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 290 पहुंच गई है, इनमें से 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 81 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews