सर्दी में कोरोना से लड़ने की तैयारी कर रहा प्रशासन, फिर से शुरू होगा डोर टू डोर सर्वे

corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सर्दी (Cold) में विशेषज्ञों के कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के बढ़ने के दावे के बीच प्रशासन अलर्ट मोड (Administration On Alert Mood) में आ गया है। प्रशासन ने इससे निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए जहां सेंपलिंग बढ़ाई जा रही है, वहीं 5 माह से बंद पड़ा डोर टू डोर सर्वे (Door To Door Survey) भी शुरू किया जा रहा है।

इसी के साथ मोबाइल क्लिनिक की यूनिट (Mobile Clinic Unit) का भी सहारा लिया जाएगा। इसका उपयोग उन क्षेत्रों में किया जाएगा जहां कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के रोगी अधिक मिलेंगे। इसके लिए तीन विभागों की टीमें संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। इस संबंध में अधिकारियों को मौखिक निर्देश प्राप्त हो गए हैं। अमल एक बार फिर से कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सैम्पलिंग बढ़ाकर संक्रमण कम करने का प्रयास करेगा।

भोपाल में नहीं थम रहे कोरोना के मामले
दरअसल पिछले कुछ समय से प्रदेश में भोपाल को छोड़कर लगभग सभी जगहों पर पॉजिटिव मरीज की संख्या में कमी आई है। लेकिन यहां मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही, इसकी एक वजह त्यौहार में लोगों का संक्रमण को लेकर लापरवाही बरतना भी है। इस दौरान लोगों ने मास्क के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर दिया था, साथ ही जिम्मेदारों ने भी इस से मुंह मोड़ लिया था। ऐसे में कोरोना वायरस का खतरा तेजी से बढ़ा है।

सर्दी में बढ़ सकता है संक्रमण
कोरोना संक्रमण फैलने के शुरुआती दिनों में यह माना जा रहा था कि तेज गर्मी आने पर महामारी कम हो जाएगी, इसको लेकर किए गए तमाम दावे गलत साबित हुए। ऐसे में सर्दियों में इसके संक्रमण की दर तेजी से बढ़ सकती है। कोरोना वायरस भी एक सांस से संबंधित खासी-सर्दी जैसी बीमारी है, इसलिए सर्दियों के मौसम में मरीजों की स्थिति गंभीर होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews