डेढ़ करोड़ की बीयर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, यह थी वजह

डेढ़ करोड़ की बीयर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, यह थी वजह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| भोपाल जिला प्रशासन ने गुरूवार को शराब दुकानों में रखी छह माह पुरानी लगभग डेढ़ करोड़ की बीयर बुलडोजर चला दिया| बताया जा रहा है कि यह बीयर सोम ग्रुप की बताई जा रही है जो कि सेमरा, अल्पना तिराहा, मंगलवारा, शाहपुरा, बिट्टन मार्केट, सुभाष नगर, विवेकानंद चौक, सीहोर नाका, बरखेड़ा बोंदरा, बागसेवनिया, न्यू मार्केट, मालवीय नगर, टीन शेड स्थित दुकानों में रखी हुई थी।

जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया ने छह माह से अधिक पुरानी करीब 6700 पेटियों को नष्ट करने के निर्देश दिए थे। जिन शराब की बोतलों को नष्ट किया गया है, इसमें से कुछ शराब न्यायालयीन प्रकरणों में जब्त की गई थी। सभी को जमीन पर बिछाकर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया।

एडीएम उमराव सिंह मरावी व सहायक आबकारी आयुक्त संजय दुबे की मौजूदगी में कलेक्टर के निर्देश पर इन बीयर को नष्ट किया गया। नष्‍ट की गई बीयर की बाजार में कीमत करीब एक करोड़ 60 लाख स्र्पये बताई जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews