मध्यप्रदेश के 7 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त, यहां देखें लिस्ट

मध्यप्रदेश के 7 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त, यहां देखें लिस्ट

भोपाल।
राज्य सरकार ने प्रदेश के एक बार फिर 7 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त किए हैं। निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने व निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के चलते प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। दिसंबर 2019 से फरवरी 2020 तक 287 नगरीय निकायों का कार्यकाल पूरा होगा। यहां कार्यकाल पूरा हाेने के पहले चुनाव नहीं हो पाए हैं । फरवरी में भोपाल, इंदौर, जबलपुर व छिंदवाड़ा ननि का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

दरअसल, इसमें भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बडोनी खुर्द, बनखेड़ी, पलेरा, शमशाबाद नगरीय निकायों में अब प्रशासक कमान संभालेंगे। इनमें से भोपाल इंदौर, जबलपुर में संभागायुक्त को प्रशासक बनाया गया है। इंदौर के संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी प्रशासक होंगे। इंदौर नगर निगम परिषद का बुधवार को आखिरी सम्मेलन होना है। वहीं छिंदवाड़ा में कलेक्टर को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह विदिशा की नगर परिषद शमशाबाद, दतिया की नगर परिषद बड़ोनीखुर्द, दमोह की नगर परिषद पटेरा, होशंगाबाद की नगर परिषद बनखेड़ी में तहसीलदार को प्रशासक बनाए जाने के लिए कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। इसके आदेश मंगलवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव उमेश कुमार सिंह ने जारी कर दिए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews