नगरीय निकाय चुनाव : नवगठित नगरीय निकायों में जल्द नियुक्त होंगे प्रशासक

नगरीय निकाय चुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में नगरीय निकाय चुनावों (Urban body elections) की तैयारियां जोरों पर चल रही है। बीजेपी-कांग्रेस (BJP-Congress) जीत के लिए अपनी अपनी रणनीतियां बना रहे है। आज बुधवार को प्रदेश के नगरपालिक निगमों, नगरपालिकाओं और नगर परिषदों के आगामी सामान्य निर्वाचन के लिये महापौर (Mayor) और अध्यक्ष (Municipal Councilor)  पद के आरक्षण की प्रक्रिया होगी। इसी बीच नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नवगठित नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त करने के लिए जिले के कलेक्टर को अधिकृत किया है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग (Urban Development and Housing Department)  द्वारा नवगठित नगरीय निकायों में समस्त शक्तियों एवं कर्त्तव्यों के निर्वहन के लिये प्रशासक नियुक्त करने के लिये संबंधित जिले के कलेक्टर (Collector) को अधिकृत किया गया है। प्रशासकों की नियुक्ति आम निर्वाचन सम्पन्न होने और नवीन परिषद् द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक के लिये की गई है।

इन जिलों में नियुक्त होंगे प्रशासक

हरदा जिले की नगर परिषद् सिराली, बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी, शाहपुर, मंदसौर जिले की भैंसोदा, शिवपुरी जिले की रन्नौद, पोहरी, मगरोनी, भिण्ड जिले की रौन, मालनपुर, रीवा जिले की डभौरा, शहडोल जिले की बकहो, अनूपपुर जिले की डोला, डुमरकछार, बनगवां, उमरिया जिले की मानपुर, सागर जिले की बिलेहरा, सुरखी, सिवनी जिले की केवलारी, छपारा, खरगोन जिले की बिस्टान, बड़वानी जिले की ठीकरी, निवाली बुजुर्ग, धार जिले की गंधवानी, ग्वालियर जिले की मोहना, गुना जिले की मधुसूदनगढ़, अशोकनगर जिले की पिपरई और पन्ना जिले की नगर परिषद् गुनौर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व/तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त करने के लिये जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews