मप्र के 151 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 22 सितंबर से शुरू होंगे एडमिशन

mp top mba college

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना संकट (Corona Crisis) के चलते स्कूल कालेज लम्बे समय से बंद हैं, वहीं इस बार कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया देरी से शुरू हो रही है| शैक्षणिक सत्र 20 -21 के लिए प्रदेश के 151 इंजीनियरिंग कॉलेजों (Engineering Colleges) में लगभग 55 हजार से ज्यादा सीटों पर 22 सितंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

बता दें कि जेईई मेन के आधार पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा। विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार के लिए 2 दिन 4 एवं 5 अक्टूबर निर्धारित किया गया है। द्वितीय चरण में जेईई मेन 2020 के आधार पर आवंटन के बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए कक्षा 12वीं के आधार पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 13 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा।

विद्यार्थी इच्छित संस्थाओं में चॉइस फिलिंग 21 से 27 अक्टूबर तक कर सकेंगे। आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता, आवंटित संस्थान में उपस्थिति ,मूल दस्तावेजों का सत्यापन तथा प्रवेश 2 से 6 नवंबर के मध्य किया जाएगा। पहले जेईई मेन 2020 के आधार पर आवंटन किया जाएगा इसके बाद ही रिक्त सीटों पर कक्षा 12वीं के आधार पर आवंटन होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews