जनसंपर्क सचिव की सलाह- कमलनाथ की PC में मौजूद सभी पत्रकार खुद को करें क्वारंटाइन

P.Nrarhari

P.Nrarhari

भोपाल।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते दिनों तत्कालीन सीएम कमलनाथ की पीसी में पहुंचे पत्रकार के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मीडियाकर्मियों में हड़कंप मच गया है।खबर के बाद कई नेताओं और पत्रकारों ने खुद को आईसोलेट कर लिया वही कई अब भी इस बात से अनजान है, इसके चलते जनसंपर्क सचिव पी नरहरी ने 20 मार्च को तत्कालिन सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी पत्रकारों को क्वारंटाइन करने की नसीहत दी है।

दरअसल 20 मार्च को हुई कमलनाथ की प्रेस कांफ्रेंस में संक्रमित पत्रकार के संपर्क में आने से पत्रकार वार्ता में मौजूद सभी लोगों को खुद को 14 दिन के लिए घर में आइसोलेट होने की सलाह दी गई है। प्रदेश के जनसंपर्क सचिव पी नरहरि ने मीडिया कर्मी को हिदायत दी है कि जो भी 20 मार्च को सीएम हाउस में मौजूद थे। वह जितनी जल्दी हो सके खुद को अपने घरों में क्वॉरेंटाइन कर लें। जनसंपर्क सचिव ने सलाह देते हुए कहा है कि घर में रहते हुए भी वे सभी लोग अपने परिवार के लोगों से दूरी बनाए रखें। साथ ही साथ जनसंपर्क सचिव पी नरहरि ने 0755-270-4201 नंबर जारी करते हुए बताया है कि किसी भी जानकारी या आवश्यकता के लिए वह इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही यदि पत्रकार वार्ता में मौजूद लोगों के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाते हैं तभी उनकी जांच की जाएगी। इसलिए 14 दिनों के लिए वे सब घर पर ही रहें और अपने आप का ध्यान रखें। वहीं इससे पहले भोपाल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डेहरिया ने बताया कि जो भी लोग संक्रमित पत्रकार के संपर्क में थे उन्हें सलाह दी गई है कि वह 14 दिन के लिए घर में रहे और अपने परिवार के सदस्य से भी दूरी बनाए रखें। यदि इन दिनों में उन्हें खासी, ठंड और बुखार जैसे लक्षण दिखे तो वह कोरोना की जांच अवश्य करवाएं।

गौरतलब हो के मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ित की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। साथ ही उज्जैन की एक महिला की इंदौर में इलाज के दौरान इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews