आखिर क्यों गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा – शबाना आजमी हो या नसरुद्दीन शाह, इन सबकी मानसिकता ही घटिया

आखिर क्यों गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा – शबाना आजमी हो या नसरुद्दीन शाह, इन सबकी मानसिकता ही घटिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  बिलकिस बानो मामले में फिल्म कलाकार शबाना आजमी द्वारा की गई बयानबाजी पर लेकर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।उन्होंने कहा कि शबाना आजमी हो या नसरुद्दीन शाह इन सबकी मानसिकता ही घटिया है । इनको केवल वो घटनाएं दिखाई देती हैं जहा बीजेपी सरकारे है। बाकी जगह होने वाली घटनाओं पर यह आंखे बंद कर लेती है।

यह भी पढ़ें…. रतलाम : स्कूल टॉयलेट में कैमरें लगाने के मामलें में FIR के निर्देश, राष्ट्रीय बाल आयोग ने कहा- यह चाइल्ड पोर्नोग्राफी

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा अवार्ड वापसी व टुकड़े टुकड़े गैंग की सोच ही घटिया है। शबाना आजमी हो या फिर नसरुद्दीन शाह या फिर जावेद अख्तर हो इनका एक ही एजेंडा हे यह सब बीजेपी शासित राज्यो में होने वाली छोटी, बड़ी घटनाओं पर बयानबाजी कर देश का माहौल खराब करना शुरू कर देते है।लेकिन इस गैंग को राजस्थान में हुई कन्हैया लाल की नृशंस हत्या दिखाई नहीं देती। झारखंड में अंकिता जिंदा जला दी जाती है लेकिन यह गैंग चुप्पी साध लेती है। यह इनकी घटिया मानसिकता बताती है।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि टुकड़े टुकड़े गैंग भले ही अपने को धर्मनिरपेक्ष बताता हो लेकिन घटनाओं को दो नजरो से देखने की मानसिकता उनके घटियापन को उजागर करता है।अब इन अवार्ड वापसी व टुकड़े टुकड़े गैंग की असलियत देश भी समझने लगा है।

[dgv_vimeo_video id=”745699523″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews