सिंधिया के ट्वीट डिलीट करने के बाद सियासी पारा तेज, दिग्विजय सिंह ने कही ये बात

कांग्रेस दिग्विजय सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की पुण्यतिथि पर ट्वीट के माध्यम से उन्हें याद किया गया लेकिन कुछ देर बाद ही वो ट्वीट (Tweet) को डिलीट भी कर दिया गया। अब इस बात पर सियासत गरमा गई है और कई कांग्रेसी नेताओं ने सिंधिया पर निशाना साधा है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी सिंधिया को आड़े हाथों लिया है।

कांग्रेस विधायक के इस्तीफे के बाद गर्माई सियासत, सामने आया सचिन पायलट का बड़ा बयान

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ धर्मेंद्र बाजपेयी का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है “मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ।” डॉ बाजपेयी ने अपने ट्वीट में कहा है “जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने भारत रत्न राजीव गांधी जी को आधुनिक भारत के निर्माता कहा, शायद सुल्तान ए हिन्द नाराज हो गए। फिर ट्वीट डिलीट करके सुल्तान को खुश करने का प्रयास किया। इस नाजुक समय में सुल्तान की खुशी का ध्यान रखना क्यों जरूरी है सभी बेहतर जानते हैं।” इस ट्वीट में डॉक्टर बाजपेयी ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी की है और दिग्विजय सिंह ने उनका समर्थन करते हुए लिखा है कि मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews