राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले नाथ- 10 सालों तक मुझे CM के तौर पर देखेंगे

kamalnath-not-going-karnatak-stay-in-delhi-

भोपाल।
मध्य प्रदेश में बढ़ी राजनैतिक सरगर्मियों के बीच आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की।इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में भाजपा द्वारा की जा रही विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर एक पत्र सौंपा। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है वे गृह मंत्री अमित शाह से बेंगलुरु में कथित तौर पर बंधक विधायकों को मुक्त कराने के लिए कहें। राज्यपाल के साथ मुलाकात करने के बाद सीएम कमलनाथ ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की और दावा किया कि कमलनाथ को आप और 10 सालों तक मुख्यमंत्री के तौर पर देखेंगे।

कमलनाथ ने इस दौरान कहा- हमने राज्यपाल से कहा कि बेंगलुरू में जिस तरह से विधायकों को बंधक बनाकर रखा वो दुनिया ने देखा. उन विधायकों को सबके सामने लाया जाए। कमलनाथ ने कहा कि राज्यपाल के साथ बातचीत में बजट सत्र आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। वही दावा करते हुए सीएम ने कहा कि कमलनाथ को आप और 10 सालों तक मुख्यमंत्री के तौर पर देखेंगे। यह सारा बीजेपी का षड्यंत्र है एक बार यह तय हो जाए, फिर तय करेंगे क्या करना है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है, स्पीकर जो तारीख चाहें तय कर सकते हैं।कोरोना से सुरक्षा को लेकर कमलनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस यहां पहले राजनीति में है, बाद में देखा जाएगा।

इस बीच यह भी खबर है कि सियासी संकट के बीच प्रदेश सरकार बजट सत्र टालने का मूड बना रही है। इसके लिए कोरोना वायरस के खतरे को ढाल बनाया जा रहा है। प्रदेश के संसदीय मंत्री गोविंद सिंह ने कहा है कि कोरोना वायरस के खतरे के कारण प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र स्थगित किया जा सकता है।

इधर, सिंधिया समर्थक विधायक आज बेंगलुरू से भोपाल पहुंचेंगे। तीन विशेष विमान से दोपहर में सभी विधायक एयरपोर्ट पहुंचेंगे।विधानसभा अध्यक्ष के सामने सभी विधायक अपना इस्तीफा सौंपेंगे। सभी विधायकों को स्पीकर ने नोटिस जारी कर स्वयं हाजिर होने के निर्देश जारी किए थे।वही सिंधिया भाजपा की ओर से राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews