भारत रत्न सम्मान की घोषणा के बाद पीयूष बबेले ने कहा ‘पीएम मोदी ने भाजपा के पापों का प्रायश्चित करना शुरू कर दिया है’

Congress

Piyush Bable on Bharat Ratna Award : भारत सरकार ने आज पूर्व प्रधानमंत्री  पीवी नरसिम्हा राव, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और डॉ एमएस स्वामीनाथन को सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित करने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी दी। इसे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया आ रही है और बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेता इस फैसले पर खुशी जता रहे हैं। कांग्रेस सलाहकार पीयूष बबेले ने इसे लेकर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के पापों का प्रायश्चित करना शुरू कर दिया है।

बीजेपी पर कटाक्ष

पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि ‘आज के भारत रत्न पुरस्कारों की घोषणा बताती है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के पापों का प्रायश्चित करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव जब देश के प्रधानमंत्री थे तो उनका अपमान करने में भारतीय जनता पार्टी ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 12 भाषाओं के जानकार प्रख्यात नेता को भाजपा के लोग मौनी बाबा कहकर अपमानित करते थे।’

उन्होने लिखा है कि ‘चौधरी चरण सिंह जी देश के प्रधानमंत्री रहे लेकिन जब उनके पुत्र अजीत सिंह उनके सरकारी आवास को चौधरी चरण सिंह का स्मारक बनाने की मांग कर रहे थे तो मोदी सरकार ने उनका सामान फिकवाकर उन्हें और उनके परिवार को अपमानित किया था। डॉ एम एस स्वामीनाथन कांग्रेस सरकारों के समय हरित क्रांति के प्रणेता थे और 2004 में डॉ मनमोहन सिंह की सरकार ने उनकी अध्यक्षता में एक किसान आयोग बनाया था जिसने किसान कल्याण के लिए महत्वपूर्ण से सिफारिश की थी। किसान लंबे समय से स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिश को लागू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन मोदी सरकार उस पर कोई ध्यान नहीं दे रही। इस तरह देखा जाए तो आज भारत रत्न से सम्मानित हुए तीनों नेताओं के व्यक्तित्व और विचारों को अपमानित करने का काम बीजेपी ने किया है और आज उन्हें भारत रत्न देकर भाजपा एक क़िस्म का प्रायश्चित कर रही है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews