संडे लॉकडाउन के बाद अब नाईट कर्फ्यू भी ख़त्म, कलेक्टर ने जारी किये आदेश

संडे लॉकडाउन के बाद अब नाईट कर्फ्यू भी ख़त्म, कलेक्टर ने जारी किये आदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना संकट में लॉकडाउन (Lockdown) समेत अनेकों प्रतिबंधों से अब राजधानी वासी फ्री हो गए हैं| लॉकडाउन हटाने के बाद अब रात का कर्फ्यू (Night Curfew) भी नहीं रहेगा| कलेक्टर अविनाश लवानिया (Avinash lavania) ने शुक्रवार को भोपाल जिले (Bhopal) में तत्काल प्रभाव से रात का कर्फ्यू हटाने का आदेश जारी कर दिया है।

गुरुवार को रविवार का लॉकडाउन हटाने के आदेश में संशोधन करते हुए रात का कर्फ्यू भी हटा दिया है। रात का कर्फ्यू 10 से सुबह 5 तक रहता था। आदेश के मुताबिक आज से भोपाल जिले की राजस्व सीमा में रात्रि में लगा हुआ कर्फ्यू और रविवार को लॉक डाउन को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। इसके अतिरिक्त अन्य जारी आदेश यथावत रहेंगे।

अनलॉक-4 में सब कुछ सामान्य करने की कोशिश की जा रही है| हालाँकि प्रदेश समेत राजधानी भोपाल में कोरोना के नए मरीज बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं| अब शासकीय ऑफिस में भी कर्मचारियों को सामान्य दिनों की तरह ड्यूटी पर आना अनिवार्य हो गया है।

कलेक्टर लवानिया ने कहा कि अनलॉक-4 में केन्द्र सरकार की गाइड लाइन में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। भोपाल जिले में अब कोई लॉकडाउन नहीं होगा। सामान्य दिनों की तरह की गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। अनलॉक-4 की गाइड लाइन्स जारी 21 सितंबर से कंटेन्मेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में राष्ट्रीय संस्थानों और इससे पंजीकृत संस्थानों में लघु कौशल शिक्षण की अनुमति होगी। कार्यस्थलों में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों के मोबाइल में @SetuAarogya एप इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है। साथ ही जिले के सभी शासकीय विभागों में शत-प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किये गये है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews