MP News: भोपाल कलेक्टर ने दिया आदेश, जिला प्रशासन हुआ सख्त, सील की स्टेशनरी दुकान

MP News: भोपाल कलेक्टर ने दिया आदेश, जिला प्रशासन हुआ सख्त, सील की स्टेशनरी दुकान

MP News : राजधानी भोपाल के कलेक्टर आशीष सिंह ने निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी किए। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने सख्त होकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पैरेंट्स की शिकायत मिलने पर बैरागढ़ एसडीएम मनोज उपाध्याय ने शंकर बुक डिपो दुकान को सील कर दिया, जहां कृष्णा प्लाजा शॉपिंग कंपलेक्स के अंदर शंकर बुक डिपो के नाम से अस्थाई दुकान खोलकर क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल की किताबें बेची जा रही थी और यह दुकान केवल एक महीने के लिए खोली गई थी।

अभिभावकों से मिल रही थी शिकायतें

इस मामले को लेकर अभिभावक बहुत पहले से ही लगातार अधिकारियों से इसकी शिकायत कर रहे थे। बता दें कि स्कूलों की मनमानी से मजबूर होकर छात्रों को किताब व अन्य सामग्री विशेष दुकान या संस्थान से ही खरीदनी पड़ती है। जिसके कारण उन्होंने काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने यह ठोस कदम उठाया और धारा 144 के तहत आदेश जारी किए। यदि किसी स्कूल के संचालक धारा 144 का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जांच के बाद उन्हें जुर्माना भी लगा सकता है।

विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद

कलेक्टर के इस कदम से स्कूल संचालकों को उनकी मनमानी करने से रोका जाएगा और अभिभावकों को अपनी इच्छा के अनुसार स्कूल वर्दी और किताबें खरीदने का विकल्प मिलेगा जो अभिभावक और विद्यार्थी दोनों के लिए फायदेमंद होगा। इससे उन्हें दुकानदारों के दबाव से बचने में मदद मिलेगी। हालांकि, सभी स्कूल 3 अप्रैल से खुल चुकी है। ऐसे में अधिकांश अभिभावक पहले ही किताब, यूनिफॉर्म, जूते, टाई, किताब, नोटबुक आदि खरीद चुके हैं।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews