
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अनलॉक (MP Unlock) के बाद मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) ने एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के हालातों को देखते हुए वहाँ से बसों के आवागमन पर प्रतिबंध की अवधि में अब 7 जुलाई कर दी गई है।इससे पहले यह प्रतिबंध 30 जून तक था।इस संबंध में परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़े.. MP New Transfer Policy : 5 जुलाई तक विभाग को देनी होगी ये जानकारी, फिर होगा तबादला!
दरअसल, परिवहन विभाग ने दोनों राज्यों के बीच बस सेवा को 30 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया था लेकिन इसे एक सप्ताह और बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र के बीच संचालित अंतर्राज्यीय बसों (Interstate Bus Service) पर लगे प्रतिबंध को 30 जून से बढ़ाकर 7 जुलाई कर दिया गया है।कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों को देखते हुए मप्र सरकार ने यह निर्णय लिया है।
यह भी पढ़े.. Driving Licence 2021: अब बिना RTO टेस्ट के बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि महाराष्ट्र को छोड़कर अभी किसी भी राज्य से बसों की आवाजाही पर रोक नहीं है। परिस्थितियों को देखते हुए आगामी निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में जारी आदेशानुसार महाराष्ट्र के लिए जाने वाली और महाराष्ट्र से आने वाली अंतरराज्यीय अनुज्ञा तथा अखिल भारतीय पर्यटक अनुज्ञा से आच्छादित बस वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

