
भोपाल । परियोजना संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा कृषि एवं उद्यानिकी फसलों में पाला पडऩे की संभावना के दृष्टिगत रखते हुए पाला से बचाव हेतु किसान भाइयों को आवश्यक तैयारियां करने की सलाह दी गई है ।
किसान भाई अर्धरात्रि के बाद खेत में चारों तरफ धुंआ करने हेतु कचरे को जमा करके रखें। जिससे पाले की संभावना होते ही धुंआ करने से वातावरण का तापमान बढ़ जाएगा और पाले से बचाव होगा। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई की व्यवस्था होने पर खेत में हल्की सिंचाई करने की भी सलाह दी है । उन्होंने कहा है कि इससे भूमि एवं फसलों का तापमान बढ़ जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने खेत के दोनों किनारों पर लंबी रस्सी पकडक़र धीरे.धीरे फसल पर घुमाते हुए निकालने की सलाह दी है । ऐसा करने से फसल पत्तियों पर जमी हुई ओस बून्दें गिर जाएगी ।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

