कृषि मंत्री कमल पटेल का तंज- बुढ़ापे में मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं कमलनाथ

कमल पटेल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट के माध्यम से कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ बुढ़ापे में मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे है। पांच राज्यों में उनकी पार्टी मुंह की खा चुकी है। वे कांग्रेस कार्यालय के एक धड़वे मे मंत्रमुग्ध होकर मुंगेरीलाल बन गए हैं और प्रदेश में सत्ता वापसी के सपने देखते हुए प्रदेश के अधिकारियों को धमका रहे हैं।

यह भी पढ़ें…. मजदूर का अपहरण कर बंधक बनाया, ईंट भट्टा कारोबारी ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कमलनाथ जी आपके 15 माह के शासनकाल को प्रदेश की जनता और किसान भूले नहीं है सभी वर्गों को आपने धोखा दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जो स्थिति पांच राज्यों में बनी थी। उससे कहीं बदतर स्थिति मध्यप्रदेश में बनने वाली है। कमलनाथ जी सपने देखना बंद कर दो।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews